September 27, 2026
MP me kitne jile hai

Districts in Madhya Pradesh (MP) || MP me kitne jile hai

Districts in Madhya Pradesh (MP) / MP me kitne jile hai भारत के मध्य में स्थित, मध्य प्रदेश देश का क्षेत्रफल के आधार पर दूसरा सबसे बड़ा राज्य है. यह राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि जिलों से घिरा हुआ है. मध्य प्रदेश भौगोलिक और संस्कृतिक रूप से अत्यधिक विविधता वाला राज्य है.

आजादी के बाद 1 नवम्बर, 1956 को मध्यप्रदेश आधिकारिक रूप से अस्तित्व में आया. सन 2000 से पहले मध्य प्रदेश, देश का सबसे बड़ा राज्य था. 2000 में, अटल बिहारी सरकार ने मध्य प्रदेश को दो राज्यों में बाँट दिया और नए राज्य छत्तीसगढ़ की स्थापना की गई.

मध्यप्रदेश, जनसंख्या के आधार पर देश का पांचवा सबसे बड़ा राज्य है, यहाँ 7.5 करोड़ से ज्यादा लोग निवास करते हैं. मध्य प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 308252 वर्ग किमी० है.  प्रशसनिक संचालन के लिए मध्यप्रदेश को प्रभागों, जिलों और तहसीलों में बांटा गया है. मध्यप्रदेश को बोलचाल की भाषा में इसके शॉर्ट फॉर्म एमपी (MP) के तौर पर भी जाना जाता है.

इस पोस्ट में हम मध्य प्रदेश में कुल कितने जिले हैं (MP me kitne jile hai), उन जिलों के नाम, जिलों का क्षेत्रफल, जनसंख्या और एमपी के जिलों संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जानेंगे.

मध्य प्रदेश में कितने जिले हैं? MP me kitne Jile hai

मध्य प्रदेश में इस समय कुल 52 जिले हैं, जिन्हें 10 डिवीज़न या प्रभागों में बांटा गया है. मध्य प्रदेश के 52 जिलों को 367 तहसीलों में विभाजित किया गया है. 2018 में मध्य प्रदेश के 52 वे जिले निवारी का गठन किया गया. यह इस समय जनसंख्या और क्षेत्रफल के आधार पर मध्य प्रदेश का सबसे छोटा जिला है. 19 मार्च, 2020 को अन्य तीन जिलों के गठन के लिए विधानसभा में बिल पेश किया गया, लेकिन यह अभी तक पास नहीं हुआ है.

             
Map of MP | Google

भोपाल जिला, मध्य प्रदेश की राजधानी है और इंदौर, जबलपुर, रतलाम, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, विदिशा, नीमच आदि अन्य प्रमुख जिले हैं.

मध्य प्रदेश जिलों के नाम, क्षेत्रफल और जनसंख्या | List of Districts in MP

नीचे दी गई टेबल में मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों के नाम, उनके क्षेत्रफल और 2011 जनगणना के समय उनकी जनसंख्या की जानकारी दी गई है. छिन्दवाडा और जबलपुर, क्रमशः क्षेत्रफल और जनसंख्या के आधार पर मध्य-प्रदेश के सबसे बड़े जिले हैं. नया बना निवारी जिला, क्षेत्रफल और जनसँख्या दोनों में ही राज्य का सबसे छोटा जिला है. ज्यादातर जिलों का मुख्यालय, जिले के नाम वाले मुख्य शहर या तहसील में ही स्थित है.

MP के जिलों के नाम क्षेत्रफल (KM2) जनसंख्या [2011]
जबलपुर 5,210 3,276,697
झाबुआ 6782 2463289
रीवा 6,314 2378458
भोपाल 2,772 2,371,061
रतलाम 4,861 2,365,106
सागर 10,252 2,228,935
धार 8,153 2,185,793
छिंदवाड़ा 11815 2090922
हरदा 3,339 2,032,036
टीकमगढ़ 5055 1986864
मंदसौर 5,530 1,965,970
विदिशा 7,362 1,873,046
छतरपुर 8,687 1,762,375
श्योपुर 6,585 1,726,050
भींड 4,459 1,703,005
बालाघाट 9229 1701698
बेतूल 10043 1575362
देवास 7,020 1,563,715
रायसेन 8,466 1,545,814
शहडोल 6205 1512681
उमरिया 4,062 1,458,875
राजगढ़ 6,143 1,455,069
सिंगरोली 5,672 1,445,166
बड़वानी 5,432 1,385,881
सिहोर 6,578 1379131
मांडला 5805 1340411
पन्ना 7,135 1,331,597
सतना 7,502 1,311,332
गुना 6,485 1,310,061
खंडवा (पूर्व निमाड़) 7,349 1,292,042
दमोह 7306 1264219
ग्वालियर 5,465 1,241,519
इंदौर 3898 1241350
सीधी 10,520 1,178,273
शिवपुरी 10,290 1,127,033
मुरैना 4991 1091854
सिवनी 8758 1066063
खरगोन (पश्चिम निमाड़) 8,010 1054905
कटनी 4,947 1,025,048
नीमच 4,267 1,016,520
अशोक नगर 4,674 845,071
नरसिंहपुर 5133 826067
दतिया 2,694 786,754
बुरहानपुर 3,427 757,847
अनूपपुर 3747 749237
अलिराजपुर 3,182 728,999
डिंडोरी 7,427 704,524
शाजापुर 6,196 687,861
उज्जैन 6,091 644,758
होशंगाबाद 6,698 570,465
आगर    
निवारी जिला    
List of Districts in MP

मध्य प्रदेश के डिवीज़न और उनमें स्थित जिले

मध्यप्रदेश के 52 जिलों को 10 डिवीज़न के अंतर्गत बांटा गया है. एक डिवीज़न (प्रभाग) में 5-6 जिलों को शामिल किया गया है. सभी डिवीज़न उनके भौगोलिक, क्षेत्रीय और संस्कृतिक आधार पर बनाए गए हैं. जबलपुर प्रभाग सबसे बड़ा डिवीज़न है, इसमें 9 जिलों को रखा गया है.

S.N. डिवीज़न मुख्यालय डिवीज़न के जिले
1 भोपाल भोपाल भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सेहोर, विदिशा
2 चम्बल प्रभाग मोरेना मोरेना, शेओपुर, भिंड
3 ग्वालियर प्रभाग ग्वालियर ग्वालियर, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, गुना
4 इंदौर प्रभाग इंदौर अलीराजपुर, बरवानी, बुरहानपुर, इंदौर, धर, झबरा, खंडवा, खारगोने
5 जबलपुर जबलपुर बलाघाट, छिंदवाड़ा, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंह पुर, सिओनी, दिंडोरी
6 नर्मदापुरम बेतुल बेतुल, हरदा, होशंगाबाद
7 रीवा प्रभाग रेवा रेवा, सतना, सिद्धि, सिंगरौली
8 सागर प्रभाग सागर छतरपुर, दमोह, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, निवारी
9 शहदोल प्रभाग शहदोल अनुपपुर, शहदोल, उमरिया
10 उज्जैन उज्जैन अगर, मालवा, देवास, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन
Divisions in Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के जिलों से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु

मध्यप्रदेश के जिलों का प्रशसनिक नियंत्रण भारतीय लोक सेवा या मध्य प्रदेश लोक सेवा के अधिकारी द्वारा किया जाता है. इसे जिला कलेक्टर या डीएम के नाम से जाना जाता है. जिले की क़ानून व्यवस्था के प्रबंधन की जिम्मेदारी जिला पुलिस अधीक्षक (SP) पर होती है.

मध्य प्रदेश के सर्वाधिक क्षेत्रफल वाले जिले

मध्य प्रदेश का छिंदवाड़ा जिला, क्षेत्रफल में सबसे बड़ा जिला है. छिंदवाडा का कुल क्षेत्रफल 11815 वर्ग किमी० है. निवारी जिले का क्षेत्रफल सबसे कम है. मध्य प्रदेश के सर्वाधिक क्षेत्रफल वाले 5 जिलों की टेबल नीचे दी गई है.

जिला क्षेत्रफल (वर्ग किमी०)
छिंदवाड़ा 11815
सीधी 10,520
शिवपुरी 10,290
सागर 10,252
बेतूल 10043
Largest Districts in MP by Area

मध्य प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले जिले

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की जनसंख्या, राज्य में सबसे अधिक है. 2011 की जनगणना के समय जबलपुर की कुल जनसंख्या 3,276,697 दर्ज की गई थी. जनसंख्या के आधार पर सबसे छोटा जिला निवारी जिला है. इसकी स्थापना के समय निवारी जिले की कुल जनसंख्या 23724 के बराबर थी.

मध्यप्रदेश के 5 सर्वाधिक जनसंख्या वाले जिलों की सूची नीचे दी गई है.

जिले का नाम जनसंख्या [2011]
जबलपुर 3,276,697
झाबुआ 2463289
रीवा 2378458
भोपाल 2,371,061
रतलाम 2,365,106
Districts in Madhya Pradesh by Population

मध्य प्रदेश के सर्वाधिक साक्षरता वाले जिले

2011 जनगण के समय, झाबुआ जिले के साक्षरता दर मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा थी. झाबुआ जिले की साक्षरता दर 81.07% थी. अलीराजपुर में सबसे कम साक्षरता दर दर्ज की गई थी. अलीराजपुर में केवल 36.1% लोग ही साक्षर थे.

मध्यप्रदेश के 5 सबसे ज्यादा साक्षर जिलों की लिस्ट इस प्रकार है.

जिले का नाम साक्षरता दर [2011]
झाबुआ 81.07
जबलपुर 80.87
भोपाल 80.37
बालाघाट 77.09
हरदा 76.65
Districts in Madhya Pradesh by Literacy Rate

मध्य प्रदेश के सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिले

2011 जनगण के अनुसार, बालाघाट में सर्वाधिक 1000 पुरुषों के अनुपात में 1021 महिलाओं की गिनती की गई. भिंड जिले का लिंगानुपात सबसे कम पाया गया, वहाँ 1000 पुरुषों के अनुपात में केवल 837 महिलाएं दर्ज की गई.

जिले का नाम लिंगानुपात
बालाघाट 1021
अलिराजपुर 1011
खरगोन (पश्चिम निमाड़) 1008
डिंडोरी 1002
कटनी 990

इस पोस्ट में हमने आपको मध्य प्रदेश के जिलों की संख्या (List of Districts in MP) , उनके नाम, क्षेत्रफल, जनसँख्या, साक्षरता, लिंगानुपात आदि के बारे जानकारी दी है. अगर एमपी के जिलों संबंधी इस पोस्ट के बारे में कोई भी सवाल है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं.


Reference: MP Govt. / GOIdirectory India /

Related Questions: Districts in Madhya Pradesh, How many districts in MP, list of districts in MP, MP me kitne jile hain, MP me kitni tahsil hai, MP me jilon ke naam, 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *